ब्रिसबेन में अभी भी बारिश हो रही है, तथा मुझे उम्मीद है कि कल हम १क्क् ओवर खेल सकेंगे। मौसम हमारे नियंत्रण में नहीं है, अत: इस बिंदु पर चिंता करने से कोई लाभ नहीं। भारतीय दल में कुछ युवा चेहरे है, लेकिन गेंदबाजी आक्रमण में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मेरे विचार में यह कहना सही नहीं है कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजह से श्रीलंका लाभ की स्थिति में है। एक-दिवसीय मैच में अनुभव का उतना महत्व नहीं होता। यह सही है कि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत का स्कोर अधिक नहीं था, फिर भी पिच की स्थिति को देखते हुए स्कोर बहुत कम नहीं कहा जा सकता। हमें अभी अपने अंतिम ग्यारह खिलाडियों का चयन करना है, लेकिन टीम में सनत जयसूर्या का शामिल किया जाना निश्चित है। (गेम प्लान)