HomeNewsMetrosLucknow Lucknow

लखनऊ में हंगामा : पथराव, फायरिंग

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ जब रोडवेज कर्मचारी भड़क उठे और पुलिस से भिड़ से गए।

रोडवेज कर्मचारी राज्य सड़क परिवहन के निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आज प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को रौंदने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया।

जानकारी के मुताबिक इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों ने पथराव किया और जबरदस्त नारेबाजी कर मायावती सरकार से अपना विरोध जाहिर किया। बताया गया है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।

पुलिस ने फायरिंग किए जाने से इंकार किया है लेकिन कर्मचारियों का दावा है कि पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए हवाई फायर किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सड़क परिवहन को निजी क्षेत्र के हाथों में सौंपा जा रहा है और कम से कम 48 प्रमुख रूटों पर निजी बसें संचालित करने का प्रस्ताव है। सरकार के इसी कदम से नाराज रोडवेज कर्मचारी आज सड़कों पर उतर आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: