HomeNewsNational National

बजट: वाम दल देंगे अपनी विशलिस्ट

नई दिल्ली. वाम दल कांग्रेस सरकार के लिए गले की हठ्टी बन गए हैं जिसे न तो उगलते ही बन रहा है ना ही निगलते। परमाणु मुद्दे पर सरकार को घुटने के बल बैठने पर मजबूर करने वाले वाम दल अब बजट में भी अपनी मांग रखने के लिए कमर कसकर तैयार हैं।

सुनने में आया है कि सीपीआई एम के सचिव प्रकाश करात और उमके सहयोगी ए.बी वरधमान आज वित मंत्री चितंबरम को अपनी पसंद की लिस्ट देने वाले हैं। यानि उन्हें कैसा बजट चाहिए इन बातों की चर्चा आज वे चितंबरम से करेंगे।

सूत्रों के अनुसार आज प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह यूपीए पार्टी के घटक दलों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। डिनर से पहले दोपहर में चारों वाम दल के प्रतिनीधि वित्त मंत्री के साथ बैठक कर बजट की चर्चा करने वाले हैं।गौरतलब है कि इस साल लोक सभा के आम चुनाव के अलावा 10 राज्यों में आम चुनाव भी होने वाले है। यही वजह है कि हर पार्टी अपने वोट बैंक को खुश करने का कोई मौके नहीं छोड़ना चाहती।

वाम दल के मंत्री के अनुसार, इस साल बजट में सरकार का खर्च बढ़ने की पूरी संभंवना है क्योंकि सभी दलों के पास अपने कॉमन मिनिम्म प्रोग्राम में किए गए वादों को पूरा करने का अंतिम मौका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: