HomeNewsNational National

एलपीजी पर भाजपा का रुख

नई दिल्ली. भाजपा ने केंद्र सरकार पर रसोई गैस की कमी को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश में एलपीजी की किल्लत ठंड का मौसम लंबा खिंचने से नहीं, बल्कि उत्पादन घटाने के कारण पैदा हुई है।भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा अखबारों में जारी विज्ञापन की आलोचना करते हुए यूपीए सरकार पर जानबूझकर रसोई गैस की कमी पैदा करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन में कहा गया : विज्ञापन में कहा गया है कि इस साल ठंड का मौसम अधिक समय तक चलने के कारण एलपीजी की मांग बढ़ गई है। ऐसा खासतौर पर उत्तर भारत में हुआ है। हालांकि बॉटलिंग प्लांट मांग की पूर्ति करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

दक्षिण में कमी क्यों? : जावड़ेकर ने पूछा, ‘सरकारी विज्ञापन लोगों को मूर्ख बनाने की हताशाभरी कोशिश है। दक्षिण भारत में कोई शीत लहर नहीं है, फिर वहां गैस की कमी क्यों है? वास्तविकता तो यह है कि सरकार ने तेल कंपनियों को अपना घाटा कम करने के लिए उत्पादन और आपूर्ति कम करने की अनुमति दी है।’ भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक सरकार मांग की पूर्ति के लिए आयात का वादा पूरा करने में भी विफल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: