HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

चावल उत्सव के पहले दिन दुकानें बंद

कोरबा.bilaspur पंचायत प्रतिनिधियों ने टका सा जवाब देकर हकीकत की पोल खोल दी कि उन्हें इस बाबत जानकारी तक नहीं दी गई है। इन दुकानों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी भी नदारद ही रहे, अन्यथा जैसे तैसे औपचारिकता पूरी की जा सकती थी। कटघोरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम छूरीखुर्द की दुकान में ताला लटकने से सन्नाटा पसारा था। इसी तरह की सूचना पोड़ी-उपरोड़ा, पाली व करतला क्षेत्र की भी है, इस संबंध में अधिकारी पुष्टि करने की बजाय हीलहवाला करते दिखे। जिला मुख्यालय के पर्थीपारा वार्ड व ट्रांसपोर्ट नगर के इंदिरा नगर व अन्य क्षेत्र की दुकानों पर भी ताला नजर आया।

उत्सव के बीच निराशा

3 रुपए का चावल देने के लिए शासन ने बीपीएल कार्ड के लिए विशेष अभियान चलाया था। पर हकीकत यह भी है कि बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने यह कार्ड हासिल कर लिया है। वहीं पात्र लोग अब भी रोज कलेक्टोरेट की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। आज उत्सव के दौरान अपात्र लोगों ने कार्ड प्रस्तुत कर चावल प्राप्त किया, वहीं जरुरतमंद निराश होकर सब कुछ देखने को विवश होते रहे।

कलेक्टर ने लिया चावल उत्सव का जायजा

विकासखंड के ग्राम उरगा, करतला विकासखंड के ग्राम सरगबुंदिया, कोथारी, जमनीपाली का कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने आज सघन भ्रमण कर चावल उत्सव का जायजा लिया। ग्रामीणों से रूबरू चर्चा कर मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, मिट्टी तेल, शक्कर, अमृत नमक वितरण की जानकारी ली। ग्राम कोथारी में उचित मूल्य दुकान का सघन निरीक्षण किया।

यहां ग्राम पंचायत द्वारा राशन दुकान का संचालन किया जा रहा है। यहां आज प्रात: चावल उत्सव आयोजित किया गया, यहां ४९ हितग्राहियों को ३५-३५ किलोग्राम चावल 3 रुपए की दर से वितरित किया। इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, पटवारी व अन्य विभागीय कर्मी नोडल अधिकारी उपस्थित थे। दुकान की वितरण पंजी का भी निरीक्षण, चावल स्टाक का मिलान किया।

८ से १३ फरवरी तक ७क् ग्रामों में चावल उत्सव

जिले के ७क् ग्रामों में साप्ताहिक हाट बाजार वाले दिवस को ८ फरवरी से १३ फरवरी तक चावल उत्सव आयोजित किया जाना है। ८ फरवरी को पाली विकासखंड के ग्राम पोलमी, तिवरता, कोरबा विकासखंड के ग्राम भैसमा, गिरारी, करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुआ, कटघोरा विकासखंड के ग्राम छुरीकला और पोड़ी उपरोड़ा खंड के ग्राम सुतर्रा और सिरमिना, ९ फरवरी को पालीखंड के ग्राम हरदीबाजार, सिल्ली, जेमरा, डोड़की, बोईदा, कोरबा विकासखंड के ग्राम गुरमा, करतला विकासखंड के ग्राम सेंद्रीपाली, ढोढातराई जामपानी व पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पिपरिया व पचरा ।

१क् फरवरी को विकासखंड पाली के ग्राम पोड़ी धौराभाठा, कोरबा विकासखंड के ग्राम पताढ़ी, करतला विकासखंड के ग्राम रामपुर, तुमान, उमरेली, घाठाद्वारी व पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कोरबी, ११ फरवरी को पाली विकासखंड के ग्राम ईरफ, बतर, कोरबा विकासखंड के ग्राम लेमरु, सोलवां, करतला विखं के ग्राम सरगबुंदिया, तरदा, कटघोरा विखं के ग्राम ढेलवाडीह और पोड़ी-उपरोड़ा विखं के ग्राम तुमान, लैंगा, सेमरा, चोटिया लमना व एतमानगर ।

१२ फरवरी को पाली विखं के ग्राम लाफा, नूनेरा, मुड़ापार, पहाड़ गांव, कर्रानवापारा, उतरदा, मदनपुर, कोरबा खंड के ग्राम कोरकोमा, करतला के ग्राम नोनबिर्रा, पुरैना, करतला, चिकनीपाली व पोड़ी विखं के ग्राम पोड़ी उपरोड़ा, जटगा व सिमगा व १३ फरवरी के पाली विखं के ग्राम परसदा, चैतमा, रतखंडी, करतला खंड के ग्राम बरपाली, रीवांपार, कटघोरा विकासखंड के ग्राम भिलाईबाजार और पोड़ी उपरोड़ा विखं के ग्राम मोरगा और पसान में चावल उत्सव आयोजित किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: