News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. हावड़ा से आने वाली प्रमुख ट्रेनों के घंटों विलंब से आने की वजह से गुरुवार को स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। यात्री ट्रेनों के इंतजार में पस्त नजर आए। पूछताछ केंद्र में यात्री रेलवे कर्मचारियों से उलझते रहे।
पूछताछ केंद्र, वेटिंग हाल और प्लेटफार्म में यात्रियों की खासी गहमागहमी रही। हावड़ा से रात 2.45 बजे आने वाली हावड़ा-मुंबई गीतांजली सुपरफास्ट आज दोपहर 11.30 बजे स्टेशन पहुंची। यह नौ घंटे विलंब से चल रही थी।
सुबह 9 बजे आने वाली हावड़ा-मुंबई मेल सुपरफास्ट 6.30 घंटे देरी से दोपहर 3.30 बजे स्टेशन पहुंची, जबकि सुबह 10.45 बजे आने वाली हावड़ा-पुणो आजादहिंद सुपरफास्ट साढ़े पांच घंटे देर से शाम 4.15 बजे पहुंची। छपरा से आने वाली सारनाथ एक्सप्रेस छह घंटे लेट थी। सुबह 6.30 बजे आने वाली यह ट्रेन दोपहर 12.30 बजे पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि सारनाथ कोहरे की वजह से लेटलतीफी का शिकार हुई।
मुंबई की ट्रेनें भी लेट आएंगी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा से मुंबई और पुणो के लिए रवाना हुई ट्रेनें वहां भी देर से रीशेड्यूल होंगी। इस वजह से शनिवार को तीनों ट्रेनें घंटों लेट से रायपुर आएंगी।
50 से अधिक ने की यात्रा रद्द
रायपुर स्टेशन से 20 से अधिक टिकट रद्द कराए गए। भाटापारा, तिल्दा, भिलाई पावरहाऊस और दुर्ग स्टेशनों से भी 30 से अधिक यात्रियों ने यात्रा स्थगित कर दी। मेल और आजादहिंद सुपरफास्ट की लेटलतीफी से प्रभावित ज्यादातर यात्रियों ने दोपहर आई ज्ञानेश्वरी में सफर किया।