HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

महिला नक्सली 15 तक जेल में

रायपुर. नक्सली गतिविधियों मेंं शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार महिला नक्सली मालती उर्फ शांतिप्रिया को गुरुवार की पेशी के बाद 15 फरवरी तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मालती अब 15 फरवरी को दोबारा अदालत के समक्ष पेश होंगी।

आरोपी मालती को डंगनिया तिराहे में हथियारों की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे हार्डकोर महिला नक्सली बताया है। मालती को दोपहर बाद 3.30 बजे एसीजेएम आरएस तंवर की अदालत में पेश किया गया। सुरक्षा के तहत पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर में कड़ी चौकसी लगा रखी थी।

डमालती पहली बार बिना पर्दा आई। इस वजह से उसे देखने के लिए अदालत में खासी भीड़ एकत्र रही। सरकारी वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को 15 फरवरी तक न्यायिक रिमांड में रखने का आदेश दिया। आदेश के बाद उसे कड़े पहरे के बीच जेल भेज दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: