अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का यूरोलॉजी ऑपरेशन थियेटर गुरुवार से हाइटेक हो गया। अब डॉक्टर कैमरे से बड़े स्क्रीन पर देखकर ऑपरेशन करने के साथ रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। यह सुविधा अभी तक एसएमएस सहित राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज में नहीं है।
यूरोलॉजी शिविर में पिछले दिनों दिए गए एंडोकैमरे ने गुरुवार से ऑपरेशन थियेटर में काम करना शुरू कर दिया। यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित अजमेरा ने बताया कि दूरबीन में कैमरा फिट है। इसके माध्यम से टारगेट बड़े स्क्रीन पर भी देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज सहित अन्य पांचों कॉलेजों के यूरोलॉजी विभाग में भी यह सुविधा नहीं है।