HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

विवाह सम्मेलन के लिए हुआ भूमिपूजन

ग्वालियर. अचलेश्वर न्यास के तत्वावधान में बसंत पंचमी पर 825 जोड़ों के विवाह सामूहिक रूप से एसएएफ ग्राउंड में करवाए जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को संयुक्त कलेक्टर संदीप माकिन ने वैदिक मंत्रोच्चर के साथ भूमिपूजन किया। यह पूजन पुजारी छोटेलाल शुक्ला ने कराया। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर संदीप माकिन थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, नगर निगम के सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन ,पार्षद मधु भारद्वाज, पूज्य सिंध हिन्दू जनरल पंचायत के अध्यक्ष श्रीचन्द वलेचा,भावनदास दयानी, पंजाबी समाज के पूरन चन्द्र खत्री उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत अचलेश्वर न्यास के कार्यकारी न्यासी हरीबाबू शिवहरे, अध्यक्ष बसंत शर्मा ,सचिव राजीव चड्ढा ,कार्यक्रम संयोजक विनोद अग्रवाल, नारायणदास गुप्ता, संजय सूरी, सुरेन्द्र कोहली, शंकर शिवहरे, सीताराम सेन, जगदीश गुप्ता, महेन्द्र अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन महेश मुदगल ने तथा आभार राजीव चड्ढा ने व्यक्त किया।

राजीव चड्ढा ने बताया कि आठ और नौ फरवरी को कार्यक्रम की समीक्षा एसएएफ ग्राउंड जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा द्वारा की जाएगी। नौ फरवरी को शाम छह बजे सभी समाजों की बैठक एसएएफ ग्राउंड पर बुलाई गई है। इस अवसर पर रामनाथ अग्रवाल, नरेन्द्र सिंघल, श्रीराम बंसल, कैलाश लहारिया, गणोश अग्रवाल, जगदीश सिंघल, ओमप्रकाश माखीजा, श्याम भारद्वाज, श्याम बंसल उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: