HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में बढ़े अतिक्रमण

बीकानेर. बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में पिछले काफी समय से अतिक्रमणों की बाढ़ आ गई है। औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के दोनों तरफ खोखे, ठेले एवं पक्के निर्माण काफी हो गए हैं।

अतिक्रमणों की वजह से ट्रकों को इकाइयों में ले जाते समय इकाई भवनों के मेनगेट व पीलर तक टूट जाते हैं। बीछवल उद्योग संघ के अध्यक्ष बेगराज नागपाल ने इस संदर्भ में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अतिक्रमणों को हटाने का आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमणों को हटाने के लिए उद्योग संघ जिलास्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक में भी चर्चा कर चुका है। इसके अलावा रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक को भी अवगत करवा चुका है। रीको ने सदर थानाधिकारी को 21 दिसंबर, 06 को पत्र भी दिया। इस पत्र पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: