कोटा. एक फोर्थ क्लास का बच्च अपनी दोस्त से बोला- मुझसे शादी करेगी,लड़की बोली- नहीं,प्लीज कर लें,लड़की बोली- नहीं करनी मुझे,लड़का- प्लीज तुझे मेरी कसम है कर ले शादी,लड़की फिर बोली- नहीं,प्लीज बहन, कर ले शादी। मुस्कुरा गए ना इसे पढ़कर ..आज आप इसी तरह मुस्कुराते रहेंगे .. क्योंकि 94.3 माय एफएम आज सेलिब्रेट कर रहा है स्माइल-डे।
जिसमें हमारे आरजे आपको अलग-अलग फनी सिचुवेशन बताएंगे और आपको उसका जवाब देना है.. पर ध्यान रहे, जरा मत देना. अगर आप हंस गए तो प्राइज गया हाथ से। अगर बिना हंसे सब बात दिया तो आप ही खडूस यानि आप विनर हैं, हमारे कॉन्टेस्ट ‘ कौन बनेगा खडूसपति’ के।
तो दिल थामे के सुनिये 94.3 माय एफएम पर ध्यान रहे कोई कुछ भी कहे हंसना, मुस्कुराना कितना जरूरी है और कितना फायदेमंद ये जाना 94.3 माय एफएम ने कुछ लोगों से. ‘ज्योति कहती है कि हंसने से आप सेहतमंद रहते हो और आपकी जिंदगी का हर पल खुशनुमा होता है। आपकी उम्र बढ़ती है।’
बीए सैकंड इयर की स्टूडेंट ‘स्वाति कहती है कि .. माय एफएम का ये कॉन्टेस्ट बड़ा मजेदार होगा। जब कॉन्टेस्ट का नाम सुन के ही हंसी आ जाए तो बड़ा मुश्किल हो कि इसमें खेलें और अपनी हंसी को रोक कर मैं आज खडूसपति बनने की कोशिश करूंगी।’ हमेश मुस्कुराने वाली ‘शिखा ने कहा कि मै बहुत हंसमुख हूं और हंसना जरूरी भी है।
पर इस कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए अपनी हंसी रोकने की कोशिश करूंगी।’ मेडिकल स्टूडेंट गौरव कहते हैं कि ‘हंसते रहने से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिऐ। मैं आज इन कॉन्टेस्ट को बिना हंसे जरूर जीतूंगा.’फिजिक जिम कोच ‘धर्मेंद्र कहते हैं कि जितना बॉडी को हैल्दी रखने के लिए एक्ससरसाइज जरूरी है, उतना ही हंसना।
माय एफएम का ये कॉन्टेस्ट बहुत रोचक है, मुझे नहीं लगता कि कोई अपनी हंसी रोक पाएगा और सबसे बड़ी बात कि जितना इस कॉन्टेस्ट को पार्टिसिपेंट एंजाय करेंगे उससे कहीं ज्यादा श्रोताओं को हंसने- खिलखिलाने को मौका मिलेगा।’ तो रहिए 94.3 माय एफएम आज पूरी कोटा सिटी मुस्कराए दिल से.
आइनॉक्स में मनाएंगे ‘स्माइल-डे’
94.3 माय एफएम के आर जे निशांत, शालिनी, विक्की और रोज शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे एवं शाम 5 से 6 बजे तक इंद्र विहार स्थित आइनॉक्स में मनाएंगे श्रोताओं के साथ ‘स्माइल-डे’ दिल से.