HomeNewsRajasthanKota Kota

कांग्रेस का धरना आज

कोटा. राज्य सरकार की कथित विफलताओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से जिला कलेक्ट्री के सामने धरना दिया जाएगा। धरना एवं प्रदर्शन के संबंध में व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांति धारीवाल ने बताया कि कुछ दिनों के अंतराल में ज्यादती की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

बिजली कटौती अभी भी जारी है। बीपीएल कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जिनके पास कार्ड हैं उन्हें दवाएं नहीं मिलती।मोहल्लों व कालोनियों में पूरा पानी पहुंच रहा। इसे लेकर आमजन में रोष व्याप्त है। कांग्रेस इन्हीें मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन व धरने में प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ताओं के जत्थे पहुंचेंगे।

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, डॉ. जफर मोहम्मद, राजेंद्र सिंह सांखला व प्रवक्ता नीरज गुप्ता ने कहा कि गैस व केरोसिन की किल्लत बढ़ती जा रही है। सरकार में बैठे प्रतिनिधियों के आपसी झगड़ों के चलते जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कृषि भूमि पर लोगों को पट्टे नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेेसी नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों से धरने पर पहुंचने की अपील की है।

धरने को लेकर बैठकें

धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया और बैठक की। संगठन सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को हुई बैठक में धरने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरलाल नामा ने की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: