News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू. कोतवाली थाना में विदेश भेजने के नाम पर दो जनों से सात लाख 90 हजार रुपए हड़पने का मामले दर्ज हुए हैं। सुनील पुत्र महेशकुमार व प्यारेलाल पुत्र मोहनलाल ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे क्रमश : तीन लाख 90 हजार व चार लाख रुपए ले लिए तथा बाद में विदेश भी नहीं भेजा। रिपोर्ट में बताया कि मांगने पर दिए गए रुपए भी नहीं लौटाएं।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो जनों के खिलाफ विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख पंद्रह हजार रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड 14 के मो. असलम पुत्र मो. हुसैन ने न्यायालय में इस्तगासा दायर कर आरोप लगाया कि कस्बे के वार्ड 15 के ओमप्रकाश व कानाराम तारग ने फरवरी 2006 में 15 हजार रुपए महीने की पगार के हिसाब से विदेश ले गए, लेकिन वहां नौकरी नहीं मिली।