News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati शिश्यू/पलसाना. शिश्यूं के पास बुधवार शाम जीप की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बाइक से रामदेव मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि रानोली का मांगीलाल सैनी अपने बाईस वर्षीय बेटे विनोद व पत्नी कानी देवी के साथ बाइक से रानोली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान शिश्यू के पास पीछे एक जीप ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में लाया गया।
मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर उन्हे जयपुर रैफर कर दिया गया, जहां रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जीप चालक शराब के नशे में धुत्त था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
इधर, मां-बेटे की मौत की सूचना पर मांगीलाल के घर कोहराम मच गया। विनोद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हो गया। मांगीलाल अपनी सुधबुध खो बैठा। इससे पहले भी करीब आठ साल पहले मांगीलाल का एक बेटा दुर्घटना में खत्म हो गया था। गुरुवार को रानोली के बाजार भी बंद रहा।