HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हड़ताल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में

भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का एक और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को विवि में शुरू हुए शिक्षा संवाद कार्यक्रम की पत्रिका में प्रकाशित एक लेख के अंश पर कर्मचारियों ने सख्त आपत्ति ली और विवि में काम बंद कर दिया। उक्त लेख में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी की गई है। विवादित लेख के लेखक द्वारा लिखित में माफी मांगने के बावजूद कर्मचारियों ने विरोध वापस नहीं लिया है।

कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से खेद प्रकट करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांग पूरी न होने तक विवि में हड़ताल रखने का फैसला किया है। ज्ञान विज्ञान भवन में गुरुवार को शिक्षा संवाद सम्मेलन शुरू होने के कुछ देर बाद एक पत्रिका बांटी गई, जिसमें विवि और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय बनाने के विषयों पर लेख प्रकाशित किए गए हैं। इस पत्रिका में एक लेख की कुछ पंक्तियों पर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया।

सम्मेलन में ही कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और परिसर में लेख की प्रतियां और लेखक का पुतला जलाया। कुलपति ने किया समर्थन-कर्मचारियों के हौसले को और बल तब मिला जब कुलपति ने भी उक्त टिप्पणी को गलत ठहराते हुए कर्मचारियों के काम की सराहना की। कुलपति ने कर्मचारियों को प्रदर्शन के बजाए लिखित में विरोध दर्ज करवाने को कहा।

मामला तब कुछ ठंडा हुआ जब विवि द्वारा प्रकाशित की गई पत्रिका में विवादित लाइनों के प्रकाशन के लिए पत्रिका के संपादक प्रो ज्ञानेंद्र गौतम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। लेकिन कर्मचारी लेखक से माफी मंगवाने की जिद पर अड़े रहे। शाम पांच बजे लेखक ने कुलसचिव को लिखित में माफीनामा भिजवा दिया, लेकिन कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी काम बंद करने का फैसला लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: