HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शहर में मौसम ने मारी पलटी

भोपाल. मौसम की बदलती रंगत के बीच राजधानी में गुरुवार की सुबह धुंध छाई रही। सुबह करीब नौ बजे से धुंध छंटने लगी थी। उधर गुरुवार को दिन भर सर्द हवा लोगों को सताती रही। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

आसमान पर छाए बादलों के कारण लोग धूप का इंतजार करते रहे। कई दफा धूप चमकी भी पर कुछ ही देर में आसमान बादलों से ढंक जाता था। शाम ढलते ही ठंड और बढ़ जाने के कारण सड़कों पर जल्दी ही आवाजाही कम हो गई थी।

सामान्य से नीचे है पारा

शहर की बात करें तो आमतौर फरवरी के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है, लेकिन इस साल दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। करीब एक पखवाड़े से जारी ठंड के दौर के कारण लोग परेशान हो गए हैं और तापमान में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक हफ्ते तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

क्यों छाता है कोहरा

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी की मात्रा 40 फीसदी के आसपास हो तो धुंध छा जाती है, क्योंकि नमी के कण हवा में घुल जाते हैं। इस दौरान यदि बारिश होने के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाए, तो घना कोहरा छा जाता है। कोहरे के लिए वातावरण में नमी की मात्रा 80 फीसदी से अधिक होना जरूरी है। शहर में गुरुरवार की सुबह आद्र्रता 61 फीसदी और शाम को 44 फीसदी दर्ज की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: