HomeHealth Health

ठंडी में हार्ट अटैक होने का डर ज्यादा

नई दिल्ली.वैसै तो हार्ट अटैक किसी भी वक्त हो सकता है, लेकिन सर्दी के दिनों में दिल के मरीजों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि सुबह और पूर्णिमा पर हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

हाल में हुए अध्ययन के अनुसार, गर्मी की तुलना में सदिर्यों में पूरी दुनिया में 50 फीसदी से ज्यादा हार्ट अटैक होते हैं। सभी हार्ट अटैक में से 8 फीसदी की मौत हो जाती है। शोधकर्ताओ का मानना है कि सर्दी के दिनों में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है ओर नब्ज भी तेज हो जाती है। सुबह सवेरे काली चाय, सिगरेट पीना, नियमित तौर पर दवा न लेना और जल्दबाजी और गुस्से की वजह से जानलेवा हार्ट अटैक हो सकता है। सभी हाई कोलेस्ट्रॉल (खून में ज्यादा चर्बी) और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को चाहिए कि वे अपने डॉक्टर से सलाह लें और ठंड के दिनों में जरूरी दवाएं लें। डॉक्टर इन दिनों दवा की डोज बढ़ा सकता हैं या फिर दवा शाम को देकर सुबह में होने वाले खतरे को कम कर सकते हैं। अचानक तापमान में बदलाव और ठंड की वजह से हार्ट अटैक हो सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: