HomeNewsNational National

अमित कुमार के प्रत्यर्पण की मांग नहीं

नई दिल्ली. देश की राष्ट्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने फैसला किया है कि वे नेपाल सरकार से किडनी किंग डॉ अमित कुमार के प्रत्यर्पण की मांग नहीं करेंगे बल्कि नेपाल सरकार से डॉ अमित कुमार को देश निर्वासन देने की गुजारिश करेंगे।

सीबीआई भली भांति जानती है कि प्रत्यर्पण संबंधी कानून काफी लंबा है और अगर वे इसके चक्कर में पड़े तो डॉ अमित कुमार को कानूनी कार्यवाही करने के लिए काफी वक्त मिल जाएगा। उल्लेखनीय है कि किडनी सरगना डॉ अमित कुमार को पुलिस ने गुरुवार को नेपाल में धर दबोचा था।

संबंधित खबरें
* किडनी सरगना डॉ अमित गिरफ्तार!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: