HomeSportsFeature Feature

संगकारा ने किया कर्टसन का बचाव

कोलंबो.sanga श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने आलोचनाओं का सामना कर रहे अंपायर रूडी कर्टसन का बचाव करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को कुछ गलत फैसले विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए।

दक्षिण अफ्रीकी अंपायर कर्टसन ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही त्रिकोणीय सिरीज में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट दे दिया था। रोहित इस निर्णय से आहत थे और कुछ देर तक क्रीज पर खड़े रहे।

टीवी रीप्ले से स्पष्ट था कि वे आउट नहीं थे लेकिन अंपायर के फैसले पर हैरानी जताने के लिए इस युवा बल्लेबाज को मैच फीस का दस फीसदी हिस्सा गंवाना पड़ा। श्रीलंकाई विकेटकीपर ने कहा यदि अंपायर कोई फैसला करते हैं और वह किसी भी पक्ष में क्यों न जाए हमें उसे विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए।

अंपायर की गलती को भी हमें क्रिकेट का हिस्सा मानकर चलना चाहिए। खिलाड़ी होने के नाते हमें यह मानना चाहिए कि अंपायर का निर्णय किसी के भी पक्ष में जा सकता है। कोई भी पूर्ण नहीं है। उन्होंने अपनी अपील का भी बचाव करते हुए कहा मैंने केवल इसलिए अपील की थी क्योंकि मुझे आवाज सुनाई दी और मुझे लगा गेंद बल्ले को छूकर निकली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: