नई दिल्ली. पिछले चार सालों के कार्यकाल में भारतीय रेल विभाग के खजाने में आश्चर्यजनक रुप से बढ़ोत्तरी करने के बाद लालू यादव ने अपने पांचवें रेल बजट में किराए नहीं बढ़ाने के साफ संकेत दिए हैं।
आगामी रेल बजट पर प्रकाश डालते हुए लालू ने कहा कि इस साल मेरा लक्ष्य उन इलाकों को सेवाएं प्रदान करना है जहां रेलवे अभी तक नहीं पहुंच पाई है। इस बार के रेल बजट की खासियत पूछने पर लालू ने कहा कि उस दिन इंतजार किजिए, मेरा दावा है कि किसी को निराशा नहीं होगी।
लालू ने रेल बजट के प्रावधानों की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश में बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां अभी भी रेल की सुविधा नहीं है। भारतीय रेल अब उन स्थानों पर भी पहुंचने की कोशिश करेगी। मैं इस दिशा में काम कर रहा ह ूं। लालू ने कहा कि रेलवे भारतीय अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है और रेल मंत्री होने के नाते मेरा यह फर्ज बनता है कि मैं गरीबों की जरुरतो का ध्यान रखूं। क्योंकि इस देश का गरीब रेल से ही सफर करता है।
गौरतलब है कि यूपीए सरकार के साथ प्री रेल बजट की बैठक में लालू ने रेल विभाग की अच्छी माली हालत का पूरा ब्योरा दिया।