News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. सेक्टर-10 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आट्र्स के लेक्चरर संजीव को प्रशासन ने वीरवार को बर्खास्त कर दिया है। संजीव पर आरोप था कि उसने करीब दो साल पहले कॉलेज की स्टूडेंट को सेक्सुअली हैरस किया था। संजीव पर धमकाने का आरोप था और यह मामला पुलिस में भी दर्ज था।
इसके चलते वह काफी लंबे समय से सस्पेंड थे। नवंबर में सेक्सुअल हैरसमेंट मामले पर लेक्चरर को सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) से क्लीन चिट मिल गई थी।
उन्हें दोबारा कॉलेज ने जॉइन करने का लेटर दे दिया था, लेकिन यूटी प्रशासक रोड्रिग्स ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीरवार को लेक्चरर को बर्खास्त करने का ऑर्डर जारी कर दिया। ऑर्डर में लिखा गया है कि संजीव कोई दूसरी गवर्नमेंट नौकरी करना चाहे तो कर सकता है।