HomeNewsNational National

गुंडा'राज' : मनसे कुछ शांत, कुछ..

मुंबई. उत्तर भारतीयों के खिलाफ मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उकसाऊ बयानों के बाद हो रही हिंसा के छठवें दिन शुक्रवार को मनसे के कार्यकर्ता कुछ हद तक शांत दिखाई दिए लेकिन अब भी उत्तर भारतीयों का विरोध जारी है।

आज धरने पर बैठे एनसीपी नेता मुन्ना त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया लेकिन कल से बनी राज ठाकरे की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है। वहीं, महानगर के एक सिनेमा हॉल में भोजुपरी फिल्म का प्रदर्शन भी मनसे कार्यकर्ताओं ने रोक दिया और उसके स्थान पर एक डब हिंदी फिल्म लगाई गई। हालांकि आज उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट की कोई खबर नहीं है।

हाईकोर्ट में राज के खिलाफ याचिका :
उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले नेता राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की मान्यता रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के बाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की गई है।

इस याचिका में हाई कोर्ट से यह मांग भी की गई है कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ मुंबई व महाराष्ट्र में पिछले दिनों में हुई हिंसा के मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। यह याचिका मुंबई के व्यापारी संजय सिंह और एन ठक्कर ने दायर की है।

माना जा रहा है कि इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं ने अपने लिए सुरक्षा के साथ ऐसे आदेश की मांग की है जो राज ठाकरे और उनके समर्थकों को भड़काऊ बयानबाजी करने से रोके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: