HomeNewsNational National

डॉ. अमित पर तीन केस चलाएगी नेपाल पुलिस

काठमांडू. गुड़गांव किडनी रैकेट के सरगना डॉक्टर अमित कुमार को एक जंगल रिसॉर्ट से गिरफ्तार करने के बाद नेपाल की पुलिस ने शुक्रवार को कहा है कि वह उसके खिलाफ तीन केस दर्ज करेगी।

पुलिस ने बताया है कि अमित एक अस्पताल निर्माण के प्रोजेक्ट के संबंध में नेपाल आया था। नेपाल में उसके सहयोगी रमेश थापा, बिष्णु खत्री, गिरी दाई, हीरा पुन, बाबूराम, शेर बहादुर और पंकज झा हैं।

यह जानकारी भी मिली है कि अमित को रविवार को नेपाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। नेपाल ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह अदालत के फैसले के बाद ही अमित को भारत के सुपुर्द करेगा। बहरहाल, नेपाली पुलिस अमित के खिलाफ तीन केस चलाने की तैयारी कर रही है :

पहला केस :
काठमांडू के एसएसपी उपेंद्र कांता ने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर अमित को गिरफ्तार कर उससे 1 लाख 45 हाजर यूरो, 18900 अमेरिकी डॉलर और 9 लाख 36 हजार रुपए का एक भारतीय बैंक ड्राफ्ट बरामद किया। इस कारण पहला केस अमित पर अवैध विदेशी मुद्रा रखने का चलाया जाएगा।

बाकी दो केस :
अवैध विदेशी मुद्रा के अलावा जो अन्य दो मामले नेपाली पुलिस अमित के खिलाफ चलाने वाली है वे उसके खिलाफ इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस और अवैध मानव अंग प्रत्यारोपण से संबंधित हैं। पुलिस ने कहा है कि नेपाली एक्ट 2055 के तहत मानव अंग प्रत्यारोपण का मामला चलाया जाएगा साथ ही, पुलिस यह छानबीन कर रही है कि अमित ने कहीं नेपाल में किडनी प्रत्यारोपण को अंजाम तो नहीं दिया।

संबंधित खबरें
* अमित को भारत लाने में होगी देर, नेपाल में केस
* अमित कुमार के प्रत्यर्पण की मांग नहीं
* किडनी सरगना डॉ अमित गिरफ्तार!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: