HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

भारतीय ट्रेन 8 मार्च से पाक जाएगी

जोधपुर. वीजा में अड़चन नहीं आई तो मुनाबाव रेलवे स्टेशन से 8 मार्च से भारतीय थार एक्सप्रेस पाकिस्तान जाने लगेगी। पूर्व में दो बार हुई दिक्कत को देखते हुए भारतीय रेलवे के स्टाफ के वीजा के लिए अभी से आवेदन कर दिया गया है। ज्ञात रहे अभी पाकिस्तान रेलवे की ट्रेन मुनाबाव आकर यात्रियों को ले जा रही है। भारतीय व पाकिस्तान रेलवे के बीच हुए समझौते के मुताबिक 1 मार्च को पाकिस्तानी रेलवे की थार एक्सप्रेस को छह महीने पूरे हो जाएंगे।

अब तक जोधपुर से मुनाबाव जाने वाली लिंक एक्सप्रेस 8 मार्च को थार एक्सप्रेस में तब्दील हो जाएगी। इसके बारे में पाकिस्तानी रेलवे से बातचीत होने के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीआरएम एसके सूद ने बताया कि 8 मार्च से पाकिस्तान जाने वाली थार एक्सप्रेस के स्टाफ के लिए पाक उच्चयोग में वीजा के लिए आवदेन कर दिया गया है।

वीजा देने में विलंब

ज्ञात रहे पिछले साल फरवरी में बाढ़ की वजह से निरस्त थार एक्सप्रेस के दुबारा शुरू होने पर पाकिस्तानी दूतावास ने रेलवे स्टाफ को वीजा देने में काफी अड़ंगेबाजी की थी। इस वजह से एक सप्ताह विलंब से ट्रेन शुरू हो पाई थी। छह महीने की अवधि पूरी होने पर 18 अगस्त को पाकिस्तानी ट्रेन मुनाबाव आने वाली थी,लेकिन उनके दस्तावेज अधूरे होने की वजह से भारतीय उच्चयोग ने उनके वीजा जारी नहीं किए थे।

इस वजह 17 अगस्त को एक फेरे के लिए ट्रेन को स्थगित करना पड़ा था। दो बार वीजा पाने में आई दिक्कतों को देखते हुए इस बार रेलवे स्टाफ का वीजा का आवेदन जल्दी कर दिया गया है,ताकि ऐनवक्त वीजा की वजह से ट्रेन का स्थगित नहीं करना पड़े।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: