HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

सड़क दुर्घटना में छह मरे

जोधपुर. नागौर रोड पर शनिवार को टबरे टैक्सी की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और ग्यारह घायल हो गए। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्ची है। पुलिस अधीक्षक संजीब कुमार नार्जारी ने बताया कि मथानिया थानांतर्गत नेतड़ा गांव के पास नदी पर बने एक पुलिया पर यह दुर्घटना हुई ।

हादसे के शिकार सभी लोडिंग टैक्सी में बैठे थे और नांदिया कला से गुस्साई बाबा के मेले से लौट रहे थे। दुर्घटना में पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में मथानिया थाना इलाके के खारी खुर्द गांव निवासी आदू उर्फ आईदानराम जाट (22) पुत्र दयाराम, जयराम जाट (25) मगाराम, भंवरु (20) अणदाराम, जेती (20) अणदाराम, मुनी (22) पत्नी आदुराम एवं आदुराम की बेटी भंवरी की मौत हो गई। घायलों में जेठाराम जाट (32) पुत्र दयाराम, गीता (20) पत्नी कोजाराम, सीता (22) पत्नी राजूराम, ममता (3) पुत्री आदुराम, पूनाराम (30) पुत्र भगवानाराम, दिनेश (1) पुत्र राजूराम, रेखा (8) पुत्री हरकोजी, कोजाराम (18) पुत्र उदाराम, टैक्सी चालक सोहन पुत्र उदाराम, मुनकी पत्नी जयराम और एक बच्च घायल हो गया।

आमने सामने की इस दुर्घटना में टैक्सी चकनाचुर हो गई। वहीं टबरे भी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गया। घटना के बाद टबरे चालक मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक एनआरके रेड्डी और एसपी ग्रामीण नार्जारी मौके पर पहुंचे। शेष बचे घायलों व मृतकों को जोधपुर भेजा।

घायल ने फोन करके दी जानकारी घायल जेठाराम ने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अपने छोटे भाई चतुराराम को दी। गांव वाले मोटरसाइकिलों से तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और जीप में डालकर घायलों को एमडीएम अस्पताल, जोधपुर लेकर आए।

मृतकों को सहायता

जिला कलेक्टर नरेशपाल गंगवार ने घायलों को पांच हजार और मृतकों को दस हजार रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से देने की घोषणा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: