HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

चाणक्य रैली निकालेंगे शिक्षक

रायपुर. राज्यभर के शिक्षक दानी स्कूल में जुटेंगे। अधिवेशन में संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों पर मंथन होगा। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के अध्यक्ष दानीराम वर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को सबह 10 बजे 450 गाड़ियों की विशाल चाणक्य रैली में राज्य के शिक्षक अपनी ताकत दिखाएंगे। रैली में 23 जिला ईकाइयों, 146 विकासख्ांडों के पदाधिकारी और लगभग 10 हजार शिक्षकों के शामिल होने का अनुमान है।

अधिवेशन और गोष्ठी की शुरुवात 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि सांसद रमेश बैस करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संगठन मंत्री चंद्रभूषण मिश्रा करेंगे। इस अवसर पर सांसद ताराचंद साहू, सांसद करूणा शुक्ला, आरडीए अध्यक्ष श्याम बैस, राजस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजाक मंत्री गणोश राम भगत, लोनिवि मंत्री राजेश मूणत, संसदीय सचिव स्कूल शिक्षा डा. त्रिविक्रम भोई, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इसी दिन शाम 6 बजे संगठनात्मक मार्गदर्शन सत्र रहेगा। दूसरे दिन 14 फरवरी को सुबह आइ बजे प्रांतीय महासभा की बैठक होगी। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। दोपहर एक बजे खुला सत्र होगा जिसमें संघ के सदस्य और पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: