HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सुरक्षा के सवाल पर सीएम सख्त

भोपाल. cm मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अफसरों से दोटूक शब्दों में कहा कि अपराध करने वालों को हर हाल में सींखचों के पीछे पहुंचाएं। अपराधियों को जड़ें जमाने का मौका नहीं मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पुलिस को ज्यादा अधिकार और सुविधाएं देने का भरोसा भी दिया।

दैनिक भास्कर के शनिवार के अंक में प्रथम पेज पर ‘सुरक्षा पर सवाल’ खबर छपने के बाद मुख्यमंत्री ने सुबह गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, मुख्य सचिव राकेश साहनी और पुलिस महानिदेशक आनंदराव पवार को अचानक अपने निवास पर बुलाया और उनसे खुलकर बात की। श्री चौहान की चिंता राजधानी में बढ़ रही असुरक्षा की भावना को लेकर थी।

पुलिस की सुस्ती के चलते अपहरणकर्ताओं के भाग जाने और हत्या के आरोपियों के नहीं पकड़े जाने की घटनाओं को उन्होंने गंभीरता से लिया। मुख्यमंत्री ने थानों से लेकर खुफिया पुलिस और एसटीएफ को कटघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि आपके रहते आखिर कैसे कोई आरोपी अपहरण करने के बाद सुरक्षित निकल सकता है। श्री चौहान ने कहा मुझे राजधानी में सरेआम हत्या करने वाले तौफीक से लेकर अपहरण और लूट की घटनाओं के अपराधी चाहिए।

तबादलों और एसएसपी का मामला
बैठक में संसाधनों का मुद्दा उठने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सारी दिक्कतें दूर कर दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि रेंज के आईजी को भी सिपाही, हवलदार और एएसआई के तबादले करने का अधिकार नहीं है।

इसके लिए उन्हें शासन की स्वीकृति लेनी पड़ती है। इसमें भी समय खराब होता है। यह अधिकार देने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान और गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने संकेत दिए कि आईजी और डीआईजी को तबादले के अधिकार मिल जाएंगे।

हेलमेट को छोड़ो लुटेरों को पकड़ो
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में अपराध नियंत्रण के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात करने पर भी चर्चा हुई। इसी दौरान अन्य प्रदेशों की तरह चार बड़े शहरों में डीआईजी रेंक के अफसरों को एसएसपी के रूप में तैनात करने पर विचार हुआ।

धैर्य टूट रहा है..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को छतरपुर में छापामार कार्यवाही के बीच ‘दैनिक भास्कर’ से चर्चा में कहा है कि बस, अब सरकार का धैर्य टूट रहा है। हमें हर हाल में अपराधी चाहिए। हमें बातें नहीं, दो टूक परिणाम चाहिए। मध्यप्रदेश की धरती पर अपराध करने वालों को सरकार सलाखों के पीछे देखना चाहती है। भाजपा पहले ही कह चुकी है वह राज्य में अपराधियों की जड़ें जमने नहीं देगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: