जयपुर.
भगवान महावीर कैंसर अस्पताल की महिला विंग कैंसर केयर ने दैनिक भास्कर के सहयोग से शनिवार को एंटरटेनमेंट पेराडाइज में बॉलीवुड रीमिक्स नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें टीवी व फिल्म कलाकार राजीव खंडेलवाल, पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स अमृता थापर, लिटिल चैंप (सिंगर) पावनी पांडे, बस्कर्स ग्रुप और शहर के विभिन्न क्लबों ने मनोहरी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कैंसर से पीड़ित बच्चों ने किया और मेक ए विश फाउंडेशन की ओर से उनकी इच्छाएं पूरी की गईं। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थीं। कार्यक्रम में महापौर अशोक परनामी, चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी और राजकुमारी दीया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।अस्पताल के प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम से होने वाली आय कैंसर से पीड़ित मरीजों के खाने-पीने, फ्री दवाइयां और नैतिक प्रोत्साहन के काम आती है।