HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कॅरिअर और देशभक्ति साथ-साथ

अजमेर. एयरफोर्स में एनसीसी कैडेट कॅरिअर के साथ-साथ देश की रक्षा के अपने फर्ज को भी निभा सकते हैं। युवाओं के लिए फौज में बेहतर भविष्य है। यह बात मोटर साइकिल रैली के विंग कमांडर जे. जोसफ ने शनिवार को डेमोस्ट्रेशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि फोर्स में भर्ती के लिए युवा बेखौफहोकर परीक्षा दें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

युवाओं को इस सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए कि वे सब कुछ कर सकते हैं। उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इस मौके पर फ्लाइट ऑफिसर जीएस रेड्डी और रश्मि सिंह सहित रैली के सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संयोजक नवीन सोगानी ने भी कैडेट्स को संबोधित किया। रैली का आनासागर चौपाटी और रीजनल कॉलेज चौराहे पर स्वागत किया गया।

रैली 17 तक : फ्लाइंग ऑफिसर जीएस रेड्डी ने बताया कि रैली शनिवार सुबह 9 बजे जोधपुर से रवाना हुई थी। अजमेर से रैली उदयपुर के लिए रवाना होगी। विभिन्न शहरों से गुजरते हुए रैली 17 फरवरी को जोधपुर पहुंचेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: