News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. ग्वालियर का संगीत के क्षेत्र में विशेष महत्व रहा है। यह धरती संगीत की रही है। यहां महान संगीतज्ञ पैदा हुए हैं। यहां जुलाई माह में संगीत विश्वविद्यालय शुरू किया जाएगा। यह बात जल संसाधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री अनूप मिश्रा ने महाराष्ट्र समाज के दो दिवसीय अमृत महोत्सव एवं सम्मान समारोह के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। अध्यक्षता नृसिंह जोशी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के वन एवं राजस्व राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं बृहन्महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने शिरकत की।
विशेष अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मप्र शांति का टापू है। यहां प्रत्येक धर्म, मजहब एवं जाति के लोग आपस में मिलजुल कर शांति एवं सद्भाव के साथ रहते आ रहे हैं तथा एक दूसरे के धार्मिक एवं सामाजिक पर्वो को सद्भावना के साथ मनाते हैं। यही इस प्रदेश की पहचान है।
वन एवं राजस्व राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि महाराष्ट्र समाज के लोगों में सेवा की जो भावना देखने को मिलती है, वह अन्य समाज में नहीं है। इस समाज ने राष्ट्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
महापौर विवेक शेजवलकर ने स्वागत भाषण में कहा कि महाराष्ट्र समाज का अमृत महोत्सव मनाया जाना संस्था एवं समाज के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नृसिंह जोशी ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महाराष्ट्र समाज सेवा के अध्यक्ष प्रभाकर नारायण केलकर, सचिव अभय पाटिल, प्रभाकर मजूमदार, जयंत खोत, बसंत गंगाधर खोत, डा. यशवंत सर्वटे, उदय घाटगे, संजय रणदिवे, शांताराम मोघे आदि उपस्थित थे।
सम्मानित होने वाले व्यक्ति
डा. रघुनाथ पापरीकर, बाबा जाधव, एडवोकेट श्रीपाद गोपाल चिटनिस, गोपीनाथ पिंगले, शांताराम मोघे, शारंगधर भांदककर, लक्ष्मणराव बुचके, प्रकाश सुरंगे, भास्कर पुरुषोत्तम सोनी।
सम्मानित होने वाली संस्थाएं
आर्टिस्ट कम्बाइन ग्वालियर, आबा महाराज संस्थान, समर्थ शिष्य दत्तात्रेय स्वामी रामदास मठ, गजानन महाराज देव स्थान न्यास, मराठा हितकारिणी सभा कम्पू, महाराष्ट्र ब्राrाण सभा लाला का बाजार, महाराष्ट्र मंडल मुरार, महाराष्ट्र मंडल विनय नगर, महाराष्ट्र समाज आनंद नगर, महाराष्ट्र स्वास्थ्य सेवा मंडल, महाराष्ट्र क्षत्रिय हितचिंतक सभा सार्वजनिक न्यास जयेन्द्रगंज, राजकवि अभ्यास मंडल, शरद व्याख्यानमाला, सरस्वती संघ ग्वालियर।
आज के कार्यक्रम
दोपहर 2 बजे-स्वामी विवेकानंद केन्द्र के प्रांतीय संगठक मुकुल कानिटकर, डा. राम देशमुख प्राचार्य, श्रीपाद कृष्ण कोल्हटकर का उद्बोधन।
शाम 4 बजे-शिवपुरी-गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे एवं अध्यक्षता पूर्व महापौर माधव शंकर इन्दापुरकर करेंगे।