News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior डबरा. बिलौआ थाना क्षेत्र की जौरासी घाटी में ५ फरवरी की दोपहर बंद बोरे में मिली युवक की लाश की शिनाख्त जहां विनय पहारिया निवासी लहार के रूप में हुई है। पुलिस इस पड़ताल में जुट गई है कि आखिर विनय को किसने और क्यों मारा।
एसडीओपी प्रशांत चौबे ने बताया कि मृतक विनय की उम्र ३क् वर्ष थी और वह एक बिस्कुट कम्पनी की एजेंसी लिए हुए था। वह ४ फरवरी की रात को मेटाडोर में बिस्कुट लेकर ग्वालियर आया था जिसे सप्लाई करने के बाद उसने वाहन को मय ड्राइवर के वापस लहार रवाना कर दिया था, वह स्वयं ग्वालियर में ही रुक गया था। बताते हैं कि रात ११ बजे तक वह ग्वालियर में था और उसके बाद अचानक गायब हो गया तथा ५ फरवरी की दोपहर में उसकी लाश एक बोरे में जौरासी घाटी में पुलिस को मिली।
अनुमान लगाया जा रहा है कि विनय की हत्या ४ फरवरी की रात ही की गई थी और मध्य रात्रि या ५ फरवरी की अलसुबह लाश को बोरे में बंद कर जौरासी घाटी में फेंका गया है पुलिस ने जब मृतक के पिता से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था एवं ४ फरवरी को जब वह ग्वालियर आया था तब उसके पास नगदी आदि भी नहीं थी। इससे यह स्पष्ट है कि उक्त हत्या दुश्मनी या लूट के इरादे से नहीं की गई। इसलिए पुलिस अपनी जांच तीन बिंदुओं पर केन्द्रित कर रही है।
क्या हैं पुलिस की जांच के बिंदु
पहला बिंदु है कि मृतक की किसके साथ लेनदारी एवं देनदारी थी, दूसरा क्या उसके किसी महिला से सम्बंध थे और तीसरा यह कि क्या कोई सम्पत्ति सम्बंधी घरेलू विवाद था।
एसडीओपी के अनुसार मामला फिलहाल पेचीदा बना हुआ है और ग्वालियर, लहार एवं बिलौआ के बीच अटका है, लेकिन जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। उनके अनुसार मृतक के परिजन अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए पुलिस उनके सामान्य होने का इंतजार कर रही है।