HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

हैरतअंगेज जादू शो 15 से टाउन हॉल में

ग्वालियर. o p sharma अपने जादुई कारनामों से युवाओं में बढ़ रही नशे की लत एवं भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता लाने वाले प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा जल्द ही ग्वालियर में अपने कारनामे दिखाएंगे।

उनके जादुई कारनामे 15 फरवरी से टाउन हॉल में शुरू होंगे। कार्यक्रम में जादूगर शर्मा जादुई करिश्मे लेकर आएं हैं जिन्हें देखकर लोग हैरत में ही नहीं पड़ेंगे बल्कि अपनी आंखों पर विश्वास भी न कर सकेंगे कि ऐसा भी हो सकता है।

कार्यक्रम में जादू शो में मंच पर खड़े विशालकाय हाथी को दर्शकों की नजरों के सामने पलक झपकते ही गायब करके दिखाएंगे, चलते हुए पंखे के बीच से लड़के को पार कर देना, दुनिया का सबसे खतरनाक खेल मानव कटिंग, जापान के तीन रहस्यमयी भूत, कामरूप का तिलिस्मी घोड़ा, सेक्स चेंज जैसे नायाब करिश्मे पेश करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: