HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

कारखानों व ढाबों पर छापे,दस सिलेंडर जब्त

बीकानेर.cylinders रसद विभाग ने शनिवार को लोहे के कारखानों और ढाबों पर छापे मारकर दस घरेलू सिलेंडर जब्त किए हैं। ‘भास्कर’ के शनिवार के अंक में रसोई गैस के दुरुपयोग का मामला उजागर होने के लिए रसद विभाग सक्रिय हो गया है। जिला रसद अधिकारी जी.एम.खींची के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक पार्थसारथी शर्मा के दल ने सुबह सवेरे छापे की कार्रवाई की।

सबसे पहले विभाग का दल सूरसागर नाले पर चल रहे निर्माण कार्य पर पहुंचा, जहां वाणिज्यिक सिलेंडर मिला। इस स्थान पर शुक्रवार को रसोई गैस का सिलेंडर वेल्डिंग के काम में लिया जा रहा था, जिसकी फोटो शनिवार को भास्कर में प्रकाशित की गई। डीएसओ ने बताया कि ठेकेदार ने रसोई गैस का सिलेंडर हटाकर उसके स्थान पर वाणिज्यिक लगा लिया है।

इसके अलावा दल ने गंगाशहर स्थित कमल मिष्ठान भंडार से एक, जैन कॉलेज के पास स्थित लोहे के कारखाने से दो, गोगागेट स्थित एक होटल से दो, कीर्ति स्थम्भ के पास एक होटल से दो तथा बिश्नोई धर्मशाला के बाहर स्थित भोजनालयों से तीन सिलेंडर बरामद किए हैं। रसोई गैस का दुरुपयोग पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापामार अभियान जारी रहेगा।

नए कनेक्शन देने में आनाकानी

रसद मंत्री घनश्याम तिवाड़ी ने पिछले दिनों डीएसओज की बैठक में नए गैस कनेक्शन पर पाबंदी नहीं होने की बात की थी लेकिन यहां की गैस एजेंसियां नए कनेक्शन देने में आनाकानी करने लगी हैं। डीएओ कार्यालय से टेलीफोन पहुंचने पर सिंगल कनेक्शन देने को तो एजेंसी तैयार हो जाती है लेकिन साथ में चूल्हा खरीदने पर दबाव दिया जा रहा है।

कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता सिद्धार्थ, वैद्य मगाराम, फ्लैम तथा सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के चक्कर लगा रहे हैं। डीएसओ खींची का कहना है कि गैस कनेक्शन देने में आनाकानी करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता इस संबंध में कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूप पर सूचना दे सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: