HomeNewsRajasthanKota Kota

न्यूज पेपर सब एजेंट को सहायता की दरकार

कोटा. गणोशतालाब कोटा निवासी न्यूज पेपर सब एजेंट प्रमोद अरोड़ा (बंटी) गंभीर बीमारी के कारण जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। उन्हें लीवर सिरोसिस की बीमारी है। इस गंभीर रोग के उपचार के लिए उन्हें आर्थिक सहायता की दरकार है।

अरोड़ा अखबार बांटने का काम करते हैं। इस काम से होने वाली आय से ही वह पत्नी व दो बच्चों का पालन- पोषण करते हैं। लेकिन, गंभीर रोग के उपचार के लिए उन्हें समय-समय पर अस्पताल में भर्ती रहकर उपचार कराना पड़ता है।

उन्हें प्लाज्मा एवं ब्लड चढ़ाया जाता है। उनका उपचार डा. के.के.पारीक द्वारा किया जा रहा है। उपचार के लिए उन्हें काफी पैसा खर्च करना पड़ता है। छोटे कामकाज के कारण वह उपचार में पैसा खर्च नहीं कर पाते। इससे उनका कामकाज व उपचार दोनों ही प्रभावित होते हैं।

स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य दानदाता उनके उपचार के लिए सहायता राशि गणोश तालाब स्थित 3-69 निवास पर दे सकते हैं। सहायता के लिए मोबाइल 9928258799 व 0744-2400484 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उनके रोग के बारे में जानकारी के लिए चिकित्सक से भी संपर्क किया जा सकता है।

क्या कहते हैं चिकित्सक
लीवर सिरोसिस बीमारी में व्यक्ति का लीवर सिकुड़ने लगता है। लीवर की काम करने की क्षमता कम हो जाती है। यह रोग अधिकतर लोगों में पीलिया के बाद होने की संभावना अधिक होती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: