HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मुख्यमंत्री की घोषणा पर होता है अमल

गौरेला. मुख्यमंत्री की संपूर्ण घोषणाओं पर अमल होता है, यदि कोई घोषणा छूट गई होगी तो अवश्य ही पूर्ण होगी। ये बातें गौरेला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मिश्री देवी स्कूल व शासकीय उमाशा टीकरकला के भवन निर्माण के लिए की गई घोषणाओं पर अमल नहंीं करने के जवाब में कलेक्टर सुबोध सिंह ने कही।

श्री सिंह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ परदेशी के साथ क्षेत्र में चल रहे रोजगार गारंटी सहित क्षेत्र के विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करने यहां पहुंचे थे। श्री सिंह ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो व शासकीय योजनाओं की स्थिति को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का लाभ हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार की कोई कमी नहीं है। रोजगार गारंटी योजना के तहत जितने काम की आवश्यकता होगी वह उन गांवों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गांवों में होने वाले पलायन को काफी हद तक रोका जा सकता है। श्री सिंह ने अति. कलेक्टर श्री चौहान को इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

इसी तरह संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए पंचायतों में दी गई राशि का सही उपयोग नहीं किए जाने व शौचालय का निर्माण नहीं किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में भी श्री सिंह ने अति. कलेक्टर श्री चौहान को इसकी जांच के निर्देश दिए।

इसी तरह पंचायतों द्वारा तीन तीन माह से राष्ट्रीय वृद्धावस्था सामाजिक सुरक्षा व सुखद सहारा के हितग्राहियों को पेंशन का वितरण नहीं किए जाने संबंधी सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि अन्य ब्लाकों में यह स्थिति नहीं है, ऐसी स्थिति गौरेला में ही क्यों है, इसकी भी सूक्ष्म जांच कराई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: