HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

चक्काजाम करने वालों पर जुर्म दर्ज

तखतपुर. पुलिस कार्रवाई से आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया गया। इस बीच बस संचालकों ने 4 घंटे बसों का परिचालन बंद कर दिया था। पुलिस ने कल हुई घटना से अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा १४७, १४८, १४९, ४२७, ४३५,३४१ के तहत १५क् अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शुक्रवार को बिलासपुर से मुंगेली जा रही बागड़ी बस के चालक ने तखतपुर से औराईबंद जा रहे बाइक सवार शिव भास्कर 40 व संतोषी भास्कर 35 को सामने से ठोकर मार दी थी। घटना औरईबंद मोड़ से आधा किलोमीटर पहले बरदही नाले के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस में बाइक फंसकर लगभग 100 मीटर घसीटती चली गई। ठोकर से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

मृत दंपती का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें चोवादास खांडेकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मृत दंपती के पुत्र दीपक भास्कर को स्वास्थ्य विभाग से 2५ हजार रुपए, 20 हजार शासन से व रानी कंस्ट्रक्शन से 50 हजार रुपए मुआवजा राशि दी गई। बिलासपुर- मुंगेली मार्ग पर बढ़ रही सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए सतनाम कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों व नागरिकों व प्रशासन की मौजूदगी में बैठक हुई।

इसमें ड्राइवर को पकड़ने, रानी कंस्टक्शन से 10 लाख रुपए दिलाने, सड़क निर्माण में तेजी लाने, गड्ढों व पुल पर साइन बोर्ड लगाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा बागड़ी बस संचालक से मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि दिलाने, गाड़ियों की गति नियंत्रित करने गवर्नर की नियुक्ति करने, क्षमता से अधिक भरे सवारी गाड़ियों का चालान करने आदि विषय पर भी चर्चा हुई।

उक्त सभी मांगें सोमवार तक पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई। बैठक में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष चोवादास खांडेकर, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़, एसडीएम श्री एल्मा, धर्मेद्र गर्ग, कमल खांडे, रवि हिंडोरे, मनोज भारद्वाज, राजेंद्र बघेल, संजीव खांडे, केके राम, अतुल शालेकर, सहित अन्य उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: