HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

विजिलेंस ने झज्जर के डीईटीसी को दबोचा

रोहतक. विजिलेंस ने झज्जर के उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) जीसी चौधरी को शनिवार रात 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस टीम ने चौधरी को उनके सेक्टर-14 स्थित मकान (६४७) से पकड़ा।

विजिलेंस को दादरी निवासी अनाज व्यापारी संजय ने शिकायत दी कि थी कि चौधरी ने उसके माल पर करीब दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया था और जुर्माना कम से कम लगाने की एवज में उसने ५0 हजार रुपए मांगे है।

इस सूचना पर विजिलेंस एसपी हेमंत कल्सन ने छापामार टीम बनाई। टीम ने शिकायतकर्ता संजय को साथ लेकर चौधरी के सेक्टर 14 स्थित आवास का रुख किया। योजना के तहत विजिलेंस टीम ने संजय द्वारा दिए गए नोटों पर पावडर लगा दिया।

संजय ने जब रकम चौधरी को थमाई तभी इशारा मिलने पर विजिलेंस टीम कमरे में आ गई। विजिलेंस को देख चौधरी के हाथ-पैर फूल गए। चौधरी ने विजिलेंस को लाख समझाने की कोशिश की,लेकिन हाथ लाल होने पर रंगे हाथों पकड़े जाने के सबूत के आधार पर विजिलेंस ने चौधरी को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

छह माह पूर्व ही पदोन्नत हुए थे चौधरी
वर्ष 89 में ईटीओ के रूप में नियुक्त हुए जीसी चौधरी को सरकार ने छह माह पूव ही उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (डीईटीसी) के रूप में पदोन्नत किया था। इससे पूर्व चौधरी गुड़गांव के आबकारी अधिकारी थे। पदोन्नत होने के बाद उन्हें विजिलेंस विभाग चंडीगढ़ में तैनात कर दिया गया था। चंडीगढ़ के बाद उन्हें झज्जर जिले का जिम्मा मिला। चौधरी मूलत: झज्जर के ही निवासी हैं।

घटनाक्रम
रोहतक के सेक्टर-14 में घर से विजिलैंस ने पकड़ा।
पदोन्नत
कुछ माह पूर्व ही मिली थी चौधरी को पदोन्नति।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: