News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पीयू में कौन सी फाइल का क्या स्टेटस है। कितने दिन से फाइल किस जगह पेंडिंग पड़ी है या किस रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इसका अब फौरन पता चल जाएगा। पीयू में आने वाले दिनों में हर फाइल की यह सारी मूवमेंट कम्प्यूटर पर नजर आएगी। यह सब संभव हुआ पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर से।
कर्मचारियों को दी जा ही है ट्रेनिंग
सॉफ्टवेयर को पीयू में इंस्टॉल कर कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में एग्जामीनेशन विंग को छोड़कर एडमिनिस्ट्रेविट विंग की सभी ब्रांचों से इस सॉफ्टवेयर को कनेक्ट किया गया है। इसके बाद एडमिनिस्ट्रेटिव से संबंधित नई बनने वाली सारी फाइलों का ब्यौरा कम्प्यूटर पर फीड कर
दिया जाएगा।
फाइल की मूवमेंट कम्प्यूटर पर
फिर यह फाइल जहां भी मूव करेगी तो उसके बारे में कम्प्यूटर में लगातार फीडिंग की जाती रहेगी। अगर कोई फाइल रजिस्ट्रार ऑफिस से कहीं भेजी जाती है तो उसकी क्लीयरेंस तक पूरी मूवमेंट और टाइमिंग कम्प्यूटर पर देखी जा सकेगी।
इससे यह भी पता लग जाएगी कि कौन सी फाइल किस आदमी ने कितने दिन में डील करके आगे बढ़ाई है, लेकिन अगर कहीं पर फाइल से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो वह जानकारी कम्प्यूटर पर डाल दी जाएगी ताकि वह जानकारी मुहैया करवाकर फाइल को क्लीयर किया जा सके। 10 दिन बाद इस सिस्टम से काम शुरू हो जाएगा।
सबसे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक की ब्रांचों को इससे जोड़ा जाएगा और फिर वीसी ऑफिस और डीयूआई ऑफिस का एडमिनिस्ट्रेटिव रिकॉर्ड भी इस सिस्टम पर होगा। फिर कंस्ट्रक्शन ब्रांच, यूआईईटी और सबसे बाद में सभी डिपार्टमेंट के ऑफिस इस सॉफ्टवेयर के साथ जोड़े जाएंगे।
>> पीयू में प्रशासनिक कार्र्यो में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इससे पीयू के प्रशासनिक कार्र्यो में और तेजी आएगी।
डॉ. एस.एस. बारी, रजिस्ट्रार, पीयू