HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

अमृतसर में 30 लाख की लूट

अमृतसर. loot मनीग्राम से संबंधित सुप्रीम सिक्योरिटी के ऑफिस में शनिवार की दोपहर एक युवक पिस्तौल के बल पर ब्रांच मैनेजर को बेहोश कर 52,632 यूरो यानी 30 लाख रुपए लूटकर ले गया। दूसरी तरफ पुलिस सारे मामले को संदिग्ध मान रही है।

मदन मोहन मालवीय रोड स्थित ऑफिस के हैड मैनेजर बलिहार सिंह ने बताया कि उनके साथ दो वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी हर्ष, पंकज और एक चपरासी काम करते हैं। चपरासी छुट्टी पर था और पंकज और हर्ष को उन्होंने दोपहर लगभग सवा एक बजे किसी काम से बैंक भेजा था।

डेढ़ बजे लगभग 28 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति आया और पिस्तौल दिखाकर सेफ खुलवाया। सेफ खोलते ही युवक ने उन्हें कोई चीज सुंघाकर बेहोश कर दिया। दो बजे के करीब हर्ष वापस आया और उन्हें बेहोश देख उनपर पानी आदि डालकर होश में लाया।

इसके बाद पता चला कि सेफ में रखे 30 लाख मूल्य के यूरो गायब थे। सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस ऑफिस पहुंची, पर 5 घंटे बाद मैनेजर को मैडिकल के लिए ले गए। वहां डाक्टरों ने इतने घंटे बाद कोई भी रिपोर्ट सही नहीं मिलने की बात कहकर मैडिकल करने से ही इनकार कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: