HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर !

मुंबई.मान्यता की मांग में मुन्ना भाई का सिंदूर ! दो मोहब्बत करने वाले आखिर जीवन के बंधन में बंध ही गए। संजय दत्त की प्रेमिका मान्यता की मांग का चमकता सिंदूर बता रहा था कि वे अब मुन्नाभाई की पत्नी बन गई हैं। इसकी पुष्टि शनिवार को उस समय होती नजर आई, जब मान्यता की मांग में सिंदूर भरा देखा गया। गौरतलब है कि इस बात की हमेशा से अटकलें चलती रही हैं कि संजू बाबा ने मान्यता से शादी की है या नहीं।

शनिवार को मान्यता अपने बचपन के स्कूल में आयोजित समारोह में भाग लेने पहुंचीं। वहां वह काफी चहकती नजर आईं। मांग भरी होने पर जब उनसे संजय से शादी बारे पूछा गया तो उन्होंने बात टालते हुए कहा कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करतीं। हालांकि उन्होंने पत्रकारों से यह जरूर कहा कि वे संजय दत्त को बहुत चाहती हैं और उनके साथ रहकर बेहद प्रसन्न हैं।

हर मोड़ पर साथ दिया है
मान्यता जब से संजू की जिंदगी में आई हैं, उन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। जब संजय बार-बार जेल जा रहे थे तो मान्यता हमेशा उनके साथ नजर आईं। दोनों ने एक साथ कई मंदिरों की यात्रा की।

त्रिशला नहीं चाहती थी शादी
अमेरिका में रह रही संजय की बेटी त्रिशला नहीं चाहती थी कि उनके पिता मान्यता से शादी करें। इस बारे में त्रिशला ने उन्हें पत्र भी लिखे, पर संजू हमेशा मान्यता के साथ रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: