वाशिंगटन.
हाल ही में किए गए एक शोध में यह खुलासा किया गया है कि सिगरेट पीने वाले लोगों की नींद अन्य के मुकाबले कच्ची होती है। बाल्टीमोर स्थित जोन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैडिसिन के नरेश पंजाबी के अध्ययन से इस तथ्य का खुलासा हुआ है।
अध्ययन के मुताबिक, रात की नींद के बाद सिगरेट नहीं पीने वाले एक व्यक्ति के मुकाबले सिगरेट पीने वालों को आराम नहीं मिलने का अहसास चार गुना ज्यादा होता है।
‘साइंस डेली’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, निकोटीन का मस्तिष्क को उत्तेजित करने वाला प्रभाव सिगरेट पीने वालों को हर रात निकोटिन छोड़ने पर होने वाले असर का अहसास कराता है जिससे नींद में परेशानी हो सकती है।