इंडियन ओशन व साउथ चाइना सी के बीच स्थित है मलेशिया। राजधानी कुआलालम्पुर मलेशिया का सबसे बड़ा शहर है। यह सिटी मलेशियन बिजनस व कल्चर का हार्ट है।
मौसम
मलेशिया में कब सुबह होती है, कब रात, कुछ पता ही नहीं चलता। यहां सारा साल मौसम लगभग एक जैसा ही रहता है। पहाड़ी इलाके कुछ ज्यादा ठंडे हैं। यहां सारा साल बारिश होती रहती है। साल में औसतन 200-250 सैंटीमीटर वर्षा होती है।
आकर्षण का केंद्र
यहां के शानदार होटल्स, इंटरनैशनल और स्थानीय खान-पान के आउटलेट्स, शॉपिंग आउटलेट्स और बहुत कुछ।
बटरफ्लाई पार्क
यहां कई तरह की तितलियां हैं। यहां दुनिया की दुर्लभ और बहुत ख़ूबसूर हज़ारों किस्म की तितलियां देखी जा सकती हैं। यहां मछलियों का सुंदर संसार भी देखा जा सकता है।
कैमेरॉन हाईलैंड
इस ख़ूबसूरत हॉलीडे डैस्टीनेशन में आप टी-प्लांटेशन और स्ट्रॉबेरीज़ का आनंद ले सकते हैं।
बुकित टिंग्गी
यह कुआलालम्पुर से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर है और समुद्र तट से २५00 मीटर ऊपर स्थित है। यह हरी ट्रॉपिकल फॉरेस्ट लैंड से घिरा हुआ है।
कुआलालम्पुर टावर
कुआलालम्पुर की सबसे ऊंची मीनार कुआलालम्पुर टावर है। इसकी टॉप से आप दूरबीन से सारा शहर देख सकते हैं, जोकि बहुत ख़ूबसूरत दिखता है। चारों तरफ हरियाली है। यहां पर ट्विन टावर भी हैं, जो शॉपिंग और खाने-पीने के लिए बहुत मशहूर है।
गेंटिंग हाईलैंड
कुआलालम्पुर से उत्तर-पूर्व में लगभग 51 किलोमीटर की दूरी पर है, गेंटिंग हाईलैंड। इसे ‘सिटी ऑफ एंटरटेनमेंट’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां सारा साल आप एंज्वॉय कर सकते हैं। यहां टूरिस्ट इंट्रेस्ट के कई स्थान हैं। गेंटिंग पहाड़ी इलाका है। यहां का मौसम बहुत ही बढ़िया रहता है। यहां बादल बहुत नीचे हैं। यहां ऐसा महसूस होता है जैसे हम बादलों के बीच रह रहे हों।
केबल कार राइड
आप गेंटिंग सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं, पर इसकी ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए केबल कार राइड का मज़ा ही कुछ और है। इस स्काय-वे केबल की रफ्तार है 3.38 किमी प्रति घंटा। गेंटिंग का यह स्काय-वे दुनिया के ‘फास्टेस्ट मोनो केबल कार सिस्टम’ और ‘मलेशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे लम्बी केबल कार’ के रूप में भी जाना जाता है।
थीम पार्क
बड़े घेरदार प्ले-ग्राउंड पर बने इस पार्क में मौजूद 40 से भी ज्यादा शानदार राइड्स इसे मलेशिया का सबसे बड़ा थीम पार्क बनाती हैं। गेंटिंग आइलैंड्स पर आप इंडोर और आउटडोर थीम पार्को में ढेर सारे झूले लगे हैं, जहां आप थ्रिलिंग राइड्स का मज़ा उठा सकते हैं।
फैमिली राइड्स भी
यहां कई राइड्स ऐसी भी हैं, जिनका पूरा परिवार मिलकर आनंद उठा सकता है। जैसे, रेंडियर सायकल मोनोरेल, रियो राइड, यूरो एक्सप्रेस रोलर कोस्टर आदि।
इंडोर क्लांइबिंग वॉल
गेंटिंग में साउथ एशिया की सबसे बड़ी इंडोर क्लांइबिंग वॉल भी मौजूद है। यदि आप ऊंचाइयों से नहीं डरते हैं, तो इस रोमांचक चढ़ाई का आनंद ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको डर लगता है, तो भी कोई प्रॉब्लम नहीं। इस वॉल पर चढ़ने में मदद करने के लिए प्रोफेशनल्स मौजूद होंगे।
स्काय वेंचर
गेंटिंग स्काय वेन्चर में आप विंड टनल में स्काय डायविंग कर सकते हैं। इसमें आप 120 मील प्रति घंटे की गति से हवा में डाइव लगा सकते हैं। इसमें डाइव लगाना एक बहुत ही रोमांचक अनुभव है।