Magazine
Bachhon Ka Kona Bachhon Ka Kona
* झगड़े के बाद जली-भुनी मिसेज संता ने अपने पति से कहा- जब मैंने तुमसे शादी का फैसला किया, तो मैं कितनी बड़ी बेवकूफ थी। मिस्टर संता ने मुस्कराते हुए जवाब दिया- मैं जानता था डियर, लेकिन मुझे तुमसे प्यार था, इसलिए मैंने जानबूझ कर इस पर ध्यान नहीं दिया।
- अमित जैन, सागर (मप्र)
* संता ऊपरवाले के पास शिकायत करने पहुंचा। संता- तुमने औरत को इतना खूबसूरत क्यों बनाया? ऊपरवाला- ताकि तुम उससे प्यार कर सको। संता- तो फिर तुमने उसे अक्ल कम क्यों दी? ऊपरवाला- ताकि वह तुमसे प्यार कर सके।
-विजय भार्गव, कोरिया (छग)
* जब संतानी ने पांचवां विवाह किया, तो मित्रों से घिरी वह शेखी बघारने लगी- मैंने अपने नए पति को सब कुछ बता दिया है, अब तक के अपने सारे दोस्तों, प्रेमियों और पतियों के नाम गिना दिए हैं।
पहला मित्र- वाह, क्या हिम्मत है!
दूसरा मित्र- वाह, क्या ईमानदारी है!
बंता सिंह- वाह, क्या याददाश्त है!
-सुभाष गोयल, निम्मावाली (राज.)
* डॉ. बंता ने मरीज संता को बताया- मेरे पास तुम्हारे लिए दो खबरें हैं। एक बुरी और एक बहुत बुरी।
मरीज संता- पहले बुरी ही सुना दीजिए।
डॉ. बंता- तुम 24 घंटे में मरने वाले हो।
संता- अब इससे भी बुरा क्या हो सकता है?
डॉ. बंता- मैं यह खुबर सुनाने के लिए तुम्हें कल दोपहर से खोज रहा था।
-आशीष साहू, भोपाल (मप्र)