HomeNewsNational National

आडवाणी को कत्ल करने की साजिश थी

नई दिल्ली. सनसनीखेज खुलासा : आज सुबह उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए गए छह लश्कर आतंकियों ने यहां रैली करने आ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जान से मारने की साजिश रची थी।

इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर हमले की आशंका जताए जाने के बाद आडवाणी की रामपुर में रैलियां स्थगित कर दी गई हैं। इंटेलीजेंस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पता चला है कि रामपुर में रैली के दौरान आडवाणी को निशाना बनाए जाने की साजिश थी।

इंटेलीजेंस एजेंसियों द्वारा इस तरह की सूचना दिए जाने के बाद भाजपा नेता ने अपनी रामपुर की रैलियों को स्थगित कर दिया है। अब यह रैलियां किस तारीख को की जाएंगी, इसका फैसला बाद में लिया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आज सुबह स्पेशल टास्क फोर्स ने इसी इलाके से लश्कर-ए-तैय्यबा की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए उसके छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें
* यूपी में छह लश्कर आतंकवादी गिरफ्तार





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: