HomeSportsCricket Cricket

अब आएगा मजा

मेलबोर्न: भारत के हाथों 5 विकेट से मात खाने के बाद ऑसी कप्तान रिकी पोंटिंग ने उम्मीद जताई कि अब सीबी सिरीज में और रोमांच आएगा। उन्होंने स्वीकारा की आज की हार से मेजबान टीम का मनोबल गिरा है, लेकिन वह अभी स्पर्धा से बाहर नहीं हुई है।

ऑसी कप्तान ने कहा, सिरीज अब एक अच्छे मुकाम पर पहुंच गई है। आने वाले कुछ मैच तीनों टीमों के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। उन्होंने आज की हार के बाद भी टीम के गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों की जमकर प्रशंसा की। लेकिन यह जरूर स्वीकारा कि लक्ष्य सिर्फ 160 रनों का होने के कारण उनके पास करने को ज्यादा कुछ नहीं था।

भारत की गेंदबाजी लाजवाब रही: पोंटिंग ने टीम इंडिया के नए आक्रमण के सामने अपने बल् लेबाजों के लड़खड़ाने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि आज के मैच में भारत के गेंदबाजों ने जोरदार गेंदबाजी की। उनका क्षेत्ररक्षण भी आला दर्जे का था। अब उनकी टीम को बल् लेबाजी पर अधिक ध्यान देना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: