HomeSportsCricket Cricket

विश्व चैंपियन पर‌ सातवीं जीत

मुंबई: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर वहां चल रही सीबी सिरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत की कुछ खास बातें:

-यह भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की जमीन पर सातवीं जीत है, पिछले 18 सालों में सिर्फ तीसरी। मेलबोर्न के इस ऐतिहासिक एमसीजी मैदान में 31 जनवरी 1986 के बाद यह पहली जीत है। हालांकि दो दशक पहले तक यह मैदान भारत का पसंदीदा मैदान था। इसने यहां खेले गए पहले पांच मैचों में से 4 जीते थे। इसके बाद वह यहां लगातार पांच मैच हारा।

-पहले खेलते हुए 159 ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे कम स्कोर। 15 साल पहले वेस्टइंडीज ने उसे इसी मैदान में 147 पर समेट दिया था। -22 साल बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 45 ओवर के पहले ही आउट हो गई। आखिरी बार वह इसी मैदान में भारत के खिलाफ ही यह हुआ था।-ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में सिर्फ 11 बाउंड्री ही मारी। पिछले 9 सालों में लगातार तीन बार विश्वकप जीत चुकी ऑसी टीम की ओर से सिर्फ तीन बार ही यह हुआ।

-मैच में एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर सिर्फ 92 रन था। भारत के खिलाफ ऐसा सिर्फ छठी बार हुआ, जब मेजबान टीम ने 100 रन तक पहुंचने से पहले ही 6 विकेट गंवाए हों।

-भारत का यह 675 वां मैच था। वह अब सबसे ज्यादा वन डे इंटरनेशनल खेलने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकार्ड पाकिस्तान के नाम था, जिसने 674 वन डे इंटरनेशनल खेले हैं।

-सचिन तेंडुलकर ने आज अपने कैरियर की 400 वीं पारी खेली। यह करने वाले वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी।

-ब्रेट ली ने भारत के खिलाफ 43 विकेट लिए । वे स्टीव वॉ के साथ भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई बने।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
vikash rathore
Monday, 11th Feb 2008, 10:14
I am very happy with indian player Rohit Sharma was apslutly very hard person sachin was very hard person....
Prahlad
Monday, 11th Feb 2008, 10:36
good
shambhu kumar
Monday, 11th Feb 2008, 16:34
very good news and knowledge
Yogesh
Monday, 11th Feb 2008, 19:41
Isi is best bowler