इंदौर. श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय, एरोड्रम रोड पर 24 र्तीथकरों की खड्गासन प्रतिमाओं का वार्षिक तृतीय महामस्तकाभिषेक आचार्य दर्शनसागर के सान्निध्य में 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगा।
जिनालय के अध्यक्ष नरेंद्र वेद, संयोजक अशोक काला एवं ललित बड़जात्या ने बताया इस मौके पर 24 इंद्रों द्वारा एक साथ 15 फीट ऊंची मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ सहित 24 र्तीथकरों का अभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। 24 ध्वजाएं भी शिखरों पर स्थापित की जाएंगी। इसके पूर्व सुबह नित्य नियम पूजन एवं याग मंडल विधान संगीतकार पंकज जैन के निर्देशन में संपन्न होगी तत्पश्चात आचार्यश्री की धर्मसभा होगी।
कार्यक्रम में इंदौर सहित दिल्ली, उ.प्र., महाराष्ट्र, सुसनेर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। आचार्य दर्शनसागर का मंगल आगमन सोमवार को होगा तथा मंगलवार को मोदीजी की नसिया से शोभायात्रा के रूप में सुबह 8.30 बजे नवग्रह जिनालय पर मंगल प्रवेश होगा।