HomeNewsMetrosIndore Indore

चार दिन की हड़ताल में कट गए चार सौ पेड़

इंदौर. वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों की हड़ताल के दौरान चार दिन में इंदौर व चोरल रेंज में लकड़ी तस्करों ने चार सौ से ज्यादा पेड़ काट लिए, जिनकी कीमत आठ लाख रुपए से ज्यादा है। हालांकि नुकसान का कोई अधिकृत आंकड़ा अभी नहीं आया है।

वन विभाग में एसडीओ से लेकर फॉरेस्ट गार्ड ने बुधवार से शनिवार तक हड़ताल की। इस दौरान खंडेल क्षेत्र में अच्छे पेड़ों को ले जाने के दौरान कुछ तस्करों में झड़प की बात भी सामने आई है। इंदौर रेंज की नाहर-झाबुआ और डबलचौकी सबरेंज में करीब तीन सौ पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने की खबर है।

चोरल में भी 100 से ज्यादा पेड़ काटे गए। ये सभी सागवान के हैं। नाहर-झाबुआ सबरेंज के 242 से 246 और डबलचौकी के 247, 248, 252 से 255, 232 से 234 नंबर कम्पार्टमेंट्स में कटाई हुई। इसी तरह चोरल रेंज की उमठ सबरेंज में 121 से 125, चोरल सबरेंज में 136 से 174 के कुछ क्षेत्रों में और आशापुरा सबरेंज में 176 से 180 नंबर कंपार्टमेंट्स में भी अवैध कटाई की खबर है।

टीपी की परेशानी भी नहीं-हड़ताल के कारण किसी भी वाहन के ट्रांजिट पास (टीपी) नहीं देखे गए जिससे अवैध इमारती लकड़ियां संबंधित दुकानदार या ग्राहक तक आसानी से पहुंच गई। इंदौर के टिंबर मार्केट भी ये लकड़ियां पहुंची।

संवेदनशील क्षेत्र में कटाई संभव-वन मंडलाधिकारी बी.एस. अन्निगेरी का कहना है डबलचौकी, नाहर झाबुआ और चोरल के कुछ सबरेंज संवेदनशील हैं जहां आम दिनों में ही कटाई पर नियंत्रण कठिन है। हड़ताल के दौरान कोई रोकटोक नहीं होने से कटाई संभव है। इसकी जानकारी इकट्ठा कर नुकसानी देखेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: