HomeNewsMetrosIndore Indore

सरस्वती के आंगन में बरसेंगे कला के रंग

धार.i विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती के आंगन (भोजशाला) में सोमवार से शुरू हो रहे बसंतोत्सव में कला के रंग बरसेंगे। यहां तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी के साथ अंचल में शादियों की धूम भी रहेगी।

धार में बसंत उत्सव का खास महत्व है। मां सरस्वती का मंदिर यहीं है। सालों पहले राजा भोज ने उनकी पूजा को बसंत उत्सव का दर्जा दिया था। इसमें देशभर के विद्वान जमा होते थे। इस साल भी बसंत उत्सव समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं। शुरुआत सोमवार सुबह यज्ञ से होगी। भोजशाला परिसर में होने वाले यज्ञ में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। पुलिस-प्रशासन ने पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।

सैकड़ों जोड़े बंधेंगे विवाह सूत्र में- बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह समारोहों की धूम भी रहेगी। मालवा-निमाड़ अंचल में सैकड़ों जोड़े विवाह सूत्र में बधेंगे। प्रदेश सरकार ने भी सामूहिक विवाह आयोजित किए हैं। जोड़े कहां कितने





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: