HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

किसानों ने किया 961 हैड पर कब्जा

बज्जू/राववाला.protest मुख्य नहर की आरडी 961 से निकलने वाली चारणवाला ब्रांच की पानी की पैरायटी रविवार दोपहर 12 बजे चलनी थी, लेकिन नहर विभाग द्वारा इस पैरायटी के दौरान चारणवाला ब्रांच की 0 से 275आरडी तक के किसानों को सिंचाई का पानी नहीं दिया जिस पर ब्रांच के आक्रोशित किसानों ने पैरायटी के दौरान पानी चलाने की मांग को लेकर 961 आरडी हैड पर धरना देकर सिस्टम पर कब्जा कर लिया।

इस संबंध में उपस्थित कर्मचारियों ने नहर विभाग के उच्चधिकारियों को अवगत करवाया। पैरायटी में पानी छोड़ने की मांग को लेकर 961 हैड पर कोलायत ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रुघनाथसिंह भाटी के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए। चारणवाला ब्रांच किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीवण खां ने बताया कि इससे पूर्व चली पैरायटी में भी इस ब्रांच के काश्तकार पिट गए थे और अब इस पैरायटी में पानी नहीं देकर किसानों के साथ अन्याय कर रहे है।

कोलायत ब्लॉक उपाध्यक्ष भूपसिंह भाटी, गणपत बिश्नोई, जीवन खां, बज्जू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनोपाराम, गोर्धनराम बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।

पानी नहीं तो वोट नहीं

चारणवाला ब्रांच में पानी की मांग को लेकर नहर हैड पर दिए जा रहे धरने के दौरान किसानों ने एलान किया कि किसान उसी पार्टी को वोट देगी जो किसानों का हित चाहेगी। भाटी ने कहा कि किसानों ने जहां पर पानी की मांग की वहां पर किसानों को पानी की जगह गोलियां दी। कांग्रेस सरकार के समय किसानों को पानी के लिए कभी धरना-प्रदर्शन नहीं करना पड़ा।

किसान अपने हक का पानी लेकर रहेगा। चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। किसान जेल जाने के लिए भी तैयार है।
- रुघनाथ सिंह भाटी, पूर्व प्रधान कोलायत

चारणवाला ब्रांच का रेगुलेशन में एक बारी का पानी देना था वह मिल चुका। नया रेगुलेशन बनने के बाद ही इस ब्रांच में पानी चलाया जाएगा। हैड पर कब्जे की सूचना उच्चधिकारियों को दे दी है।
-विनोद मित्तल, अधिशासी अभियंता, आरडी 961 द्वितीय चरण

किसान अपनी फसलें अपनी आंखों के सामने नष्ट होते नहीं देखना चाहते। किसानों ने फसलों को बच्चों की तरह पालन पोषण किया है।
- गणपतराम बिश्नोई, पूर्व सरपंच चारणवाला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: